डीएम की अध्यक्षता में तहसील नानपारा में सम्पन्न हुई पीस कमेटी की बैठक

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बहराइच 12 अक्टूबर। कोविड-19 महामारी के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के दृष्टिगत गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन्स का पालन कराते हुए श्री मॉ दुर्गा पूजा (नवरात्रि), दशहरा पर्व, प्रतिमा विसर्जन, बारावफात आदि अन्य आसन्न त्यौहारों के अवसर पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में तहसील नानपारा सभागार में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

पीस कमेटी की बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने स्पष्ट किया कि जनपद की कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। एक-एक गतिविधि पर सर्तक दृष्टि रखी जा रही है। महौल को खराब करने की कोशिश करने वालों से पूरी सख्ती के साथ निपटा जायेगा। त्यौहारों के अवसर पर किसी प्रकार के जुलूसों का आयोजन शासन द्वारा प्रतिबन्धित है। जिलाधिकारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि त्यौहारों के अवसर पर बिजली, पानी, साफ-सफाई के साथ-साथ गुड पुलिसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी। इसके लिए सभी सम्बन्धित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा चुके हैं।

जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने पीस कमेटी की बैठक के माध्यम से शान्ति समिति के सदस्यों एवं दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों, धर्मगुरूओं, क्षेत्रीय गणमान्य व संभ्रातजनों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुलकर त्यौहार मनाये जाने की अपील की। डॉ. चन्द्र ने कहा कि सभी नागरिक जागरूक रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। समाज के बुजुर्ग व संभ्रान्त जन विशेषकर युवाओं को संयमित व्यवहार करने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर एसडीएम नानपारा राम आसरे वर्मा, उप कृषि निदेशक टी.पी. शाही, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बलवन्त सिंह, तहसीलदार नानपारा अमरकान्त वर्मा व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नानपारा अब्दुल मुहीद, केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, महामंत्री पवन सिंह राठौर, व्यापार मण्डल नानपारा के महामंत्री तेज प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष गोपाल टेकड़ीवाल व याकूब अली, संगठन मंत्री जफर हुसैन, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नानपारा अब्दुल वहीद, अध्यक्ष मदरसा बदरूल उलूम मौलाना जफर कमाल, प्रिंसिपल मदरसा खैरूल उलूम मो. सालिम कासमी सहित सै. अख्तर हुसैन जाफरी, हाफिज मुईनुद्दीन कादरी, बबलू सिंह, राजेश, राधे, दिनेश वर्मा, छत्रपाल व अन्य संभ्रान्त एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!