सदर विधायक सुरेष ने किया जनसम्पर्क
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। संपर्क और संवाद चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड देवा की ग्राम खनवाहा, पलटा में चौपाल लगाकर सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने ग्रामीणों से जनसंवाद किया। विधायक श्री यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार और भय और भ्रम का वातावरण कायम है हत्या, लूट अपहरण और बलात्कार, का बोला बाला है सत्ता संरक्षित अपराधी भय मुक्त होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है और सत्ता में बैठे लोग अपराधियों के आगे नतमस्तक है। इस अवसर पवन कुमार वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, अनुराग मिश्रा, अनुभव मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, मुन्ना पांडे, गणेश प्रसाद, मुकेश मिश्रा, मो उबैद, विनय कुमार यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

