निकला अजगर, फैलायी दहषत

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

त्रिवेदीगंज बाराबंकी। थाना लोनी कटरा क्षेत्र के ककरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब धान की फसल की कटाई करते समय किसान को खेत मे अजगर मिला। अजगर को देख खेत में काम कर रहे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। खेत में अजगर मिलने की सूचना पर सेकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दरअसल जिले के लोनी कटरा क्षेत्र के ककरी गांव में किसान और मजदुर खेत में धान की फसल की कटाई कर रहे थे। तभी उन्हें करीब 16 – 17 फीट लम्बा अजगर दिखाई दिया। अपने सामने अजगर को देख कर किसानों के हाथ पाव फूल गए। जब अन्य लोगों कों खेत अजगर निकलने की जानकारी मिली तो तमाम लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।जिसके बाद वन विभाग को अजगर मिलने की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने खेत से अजगर को पकड़ा। वन विभाग की टीम ने अजगर को प्राकृतिक वास में छुड़वाया है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद  अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

 

Don`t copy text!