अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566
बाराबंकी। बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग सतरिख थाना क्षेत्र के उधवापुर चौराहे के समीप ओवरटेक करते समय ट्रक की चपेट में आए बाइक सवारों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग पर सतरिख थाना क्षेत्र के उधवा पुर चौराहे के समीप बाराबंकी की ओर से आ रही ट्रक को एक तरफ ओवरटेक कर रहा था तभी कोठी की ओर से जा रहे बाइक सवारों में रोनू सिंह 20 वर्ष कल्लू सिंह 25 वर्ष ट्रक की चपेट में आ गए जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची सतरिख पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दोनों ट्रक के चालक मौके से फरार हैं वहीं पर इस संबंध में सतरिख थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया है कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दोनों ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद अतीक की रिपोर्ट थाना क्षेत्र असंद्रा 787049566

