संदिग्ध परिस्थतियों में मिली युवक की लाष
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
त्रिवेदीगंज बाराबंकी। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के फखरपुर गांव के निकट पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक अज्ञात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह जानकारी होने पर घटना की जानकारी वहां के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पहचान के भरसक प्रयास किए लेकिन शिनाख्त नहीं होने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक उक्त व्यक्ति किसी गैर प्रांत का लगता है, जो इसी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में मजदूरी का काम करता था। जन चर्चा पर गौर करें तो इसकी हत्या कर लाश फेंके जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मौके पर पहुंचे एसआई लक्ष्मीकांत सोनकर ने बताया है कि मृतक की पहचान के गंभीर प्रयास किए गए हैं, लेकिन अभी तक इसका सुराग नहीं लगा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नवीन कुमार सिंह ने भी घटना का जायजा लिया। लाश को पीएम के लिए भेजा गया है, पहचान के प्रयास जारी हैं।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

