चंदन की लकड़ी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान बीती रात कीमती चंदन की लकड़ी के साथ तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। पकड़े गये तीनो आरोपी कन्नौज जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा निवासी है। पकड़े गये तीनो आरोपियों में दो सगे भाई राजीव सिंह व सुग्रीव सिंह पुत्र बलवंत सिंह उर्फ लाल सिंह के साथ तीसरा आरोपी प्रहलाद चौहान पुत्र मुन्नी लाल के पास से पुलिस ने छः नग चंदन की लकड़ी और एक स्पेलिण्डर मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेष कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक राकेष, कन्हैया, हे0कां0 प्रेम प्रकाष व आरक्षी विनय सिंह षामिल है।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!