बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के आदेष पर जैदपुर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चलाये हुए है। जिसमें उसके हत्थे चढ़े दो हिस्ट्रीषीटरों के पास से 800 ग्राम मार्फीन बरामद हुई। जैदपुर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के समय गोछौरा से टेरा जाने वाले मार्ग पर ग्राम टेरा स्थित पुलिया पर गुरुवार सुबह प्रताप वर्मा पुत्र विष्णु दयाल व मुजीब उर्फ बौरा पुत्र जियाउर्रहमान को आठ सौ ग्राम मार्फीन के साथ रंगे हाथो में पकड़ने में सफलता पायी है। दोनो आरोपी टेरा ग्राम के निवासी है और जैदपुर थाने में हिस्ट्रीषीटर दर्ज हैं। दोनो अपराधियों पर जिले में कई आपराधिक मामले दर्ज होने के चलते इनकी गिरफ्तारी को पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने महत्वपूर्ण बताया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

