भाजपा सरकार में नवजवान हताश व परेशान : आकाष यादव
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आकाश यादव की अध्यक्षता एवं जैदपुर विधानसभा अध्यक्ष विकास यादव के संचालन में समाजवादी छात्र सभा जैदपुर का संगठन विस्तार किया गया। इस मौके पर छात्र सभा जिलाध्यक्ष आकाश यादव ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार में छात्र, किसान, नवजवान सभी हताश व परेशान है और पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार की लोग राह देख रहे है। वर्ष 2022 में जुल्मी सरकार का मुकाबला रोजगार परक अखिलेश यादव की सरकार के बीच मे होगा और जनता ने पूरा मन बना लिया है कि इस बार सपा की ही सरकार बनेगी। विधानसभा जैदपुर अध्यक्ष विकास यादव ने संगठन का विस्तार करते हुए मो. सुऐब को महासचिव, बलवंत यादव को कोषाध्यक्ष, रमन कुमार उपाध्यक्ष, नृपेंद्र कुमार ,देशराज यादव, गंगा राम यादव, मो. रिज़वान, तौहीद हसन को सचिव, मो. सफी खान, मो. रिज़वान, मो. अरमान को मसौली ब्लाक अध्यक्ष, रोहित यादव को सिदौर, मो.अब्दुल्ला को हरख ब्लाक अध्यक्ष को मनोनीत किया गया। इस मौके पर अशोक यादव, मोनू भाई, आनन्द भाई सहित तमात साथी एवं सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

