टै्रेक्टर ने एक महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, मंचा कोहराम
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
बेलहरा बाराबंकी। सटरिंग लाद कर जा रहे ट्रेक्टर ने एक महिला को रौंदा जिससे 50 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया सूचना पर पहुंची थाना मोह्मदपुर खाला पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बेलहरा के पुरानी बाजार के पास की है जहां नगर पंचायत बेलहरा के बखरिया टोला वार्ड नं 2 निवासी निवासिनी रहमतुल्ल पत्नी शेर मोहम्मद घर से पैदल तकिया मजार नौंचदी जा रही थी कि पुरानी बाजार के पास पहुंचते ही पीछे से सटरिंग लाद कर आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से ठोकर मारकर रौंदते हुए उनके ऊपर निकल गई जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना देखते ही चालक मौके से भाग निकला सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर लेकर थाना मोह्मदपुर खाला पहुंचा दिया है। मृतक महिला के एक लड़का और पांच लड़कियां हैं रुबीना 22 वर्ष समीमा 18 वर्ष सबीना 19 वर्ष मंतशा 17 वर्ष केकसा 14 सादाब 18 वर्ष लड़का है। इस सम्बंध में चौकी प्रभारी संजय पांडे ने बताया ट्रैक्टर ट्राली को भी कब्जे में ले लिया गया है और चालक मौके से फरार है ट्रैक्टर का नंबर निकलवा कर मालिक का पता लगाया जाएगा और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने से घर मे कोहराम मच गया। अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है घर में शादी करने लायक बेटियों की शादी की तैयारी हो रही थी क्योंकि कुछ दिन बाद लड़कियों की शादी होना थी परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

