विसर्जन स्थलों का एसडीएम ने किया निराक्षण

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। नवरात्रि पर्व के अन्तिम दिन नवम महागौरी माता की पूंजा अर्चना के पश्चात व्रत धारियों ने देवी मन्दिरों एंव घरों पर हवन पूंजन एंव कन्याओं को भोज कराकर दान देकर अपने को कृतार्थ किया है। कोटवाधाम के बसंता फूफू मन्दिर जंगली माता कटेहरा भवानी माता मातन मन्दिर बदोसरांय अमरादेवी रसूलपुर सिरौलीगौसपुर सैदनपुर महमूदाबाद करोरा डूंडी सहित क्षेत्र के समस्त देवी मन्दिरों में हवन पूंजन के कार्यक्रम चले। उधर तहसील प्रशासन मूर्त्ति विसर्जन के लिए घाटों का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र पाल विश्वकर्मा राजस्व टीम के साथ सनांवा बींहड सरदहा इटहुवा पूरब कोठरी गौरिया इत्यादि घाटों पर पहुंच कर मूर्ति विसर्जन के उतार चढ़ाव के लिए बनाये गये रैम्प आदि का निरीक्षण किया। विसर्जन स्थलों पर नाव और मल्लाहों के साथ साथ पुलिस बल राजस्व टीम की डयूटी लगाई गई है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!