महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का प्रमुख उद्देश्य : डॉ अवधेश दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। कस्बा फतेहपुर में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिये आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का मैरिज लान में समापन किया गया। आश्रय वेलफेयर फाउंडेशन न्यू हैदराबाद लखनऊ द्वारा संचालित कार्यशाला में अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी अल्पसंख्यक महिलाओं को प्रदान की गई। कार्यशाला के द्वितीय दिवस को संबोधित करते हुए डॉ अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। जिसके अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। जिसमें कौशल विकास योजना के तहत महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान वक्ता सत्येंद्र कुमार ने कहा कि कौशल विकास योजनाओं द्वारा महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है।वक्त रानी कश्यप द्वारा महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के तहत अल्पसंख्यक समुदाय से महिलाओं को शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर संस्था निदेशक अनिल कुमार, फूलचंद यादव, राबिया खान, ऋचा जायसवाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

