बच्चों ने प्रस्तुत की झांकी, बटोरी तालियां

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। मसौली बाजार स्थित मां दुर्गा प्रतिमा पंडाल में देवी गीतों के अलावा कई झांकी प्रस्तुत की गई। जिसमें कार्यक्रम को प्रस्तुति करने वाले बच्चों ने जमकर तालियां बटोरी। कस्बा मसौली के बाजार स्थित मां दुर्गा मन्दिर के पंडाल में कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश देवा के गीत की प्रस्तुति की गई। इसके बाद मां शेरावाली तेरा शेर आ गया। जिसकी झांकी पर गीत प्रस्तुत किया गया। भगवान भोले नाथ की झांकी पर पर देवघर नगरिया पर झाकी प्रस्तुत किया। भगवान श्रीकृष्ण और राधा की झांकी के बाद एक के बाद एक झांकी प्रस्तुत की गई है। जिसमें बच्चों ने जमकर तालियां बटोरी। इस मौके पर राजा गुप्ता, मोहित, प्रिंस,अक्षत, राम सुमिरन, अयोध्या,शिव कैलाश, छोटू, वैभव, शिवांग, कमलेश नाग सहित लोग मौजूद।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!