कम्पोजिट विद्यालय करपिया में हुआ हैंडवाष-डे कार्यक्रम बीईओ राजेन्द्र ने विजयी बच्चों को किया पुरस्कृत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

मसौली, बाराबंकी। ग्लोबल हैंडवाश-डे का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी मसौली राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कंपोजिट स्कूल करपिया में आयोजित किया गया। विकास खण्ड़ मसौली के कम्पोजिट विद्यालय करपिया में यूनिसेफ के तत्वावधान में ग्लोबल हैंडवाश डे का आयोजन किया गया। विद्यालय में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में क्लास 8 के छात्र मयंक, क्लास 7 की छात्रा प्रज्ञा, क्लास 8 की छात्रा संध्या वर्मा व चित्रकला प्रतियोगिता में पल्लवी क्लास 8 की प्रथम, आस्था क्लास 6 की द्वितीय, प्रज्ञा क्लास 7 की विजयी घोषित हुई। जिनको बीईओ द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को हाथ धोने के प्रति जागरूक करते हुए यूनिसेफ के विकास सिंह ने कहा कि ग्लोबल हैंडवाश डे, हाथ धोने की आदतों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है लेकिन आज भी विष्व की तीन बिलियन आबादी ऐसी है, जिनके पास बुनियादी हैंडवाशिग की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। भारतीय संस्कृति में स्वच्छता का बड़ा महत्व है, स्वच्छता सिर्फ जैविक आवश्यकता नहीं बल्कि जीवनशैली है। बीईओ मसौली राजेंद्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता व्यवहार और जीवन का अहम हिस्सा है। राष्ट्र निर्माण हेतु स्वस्थ नागरिकों की जरूरत होती है, इसलिए स्वच्छता राष्ट्र निर्माण की आधारशिला और अनिवार्यता है। कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार पांडेय ने कहा कि स्वच्छता, स्वास्थ्य महायज्ञ है, बिना स्वच्छता के उत्तम स्वास्थ्य की कल्पना नहीं की जा सकती। साबुन के साथ हाथ धोना (हैंडवाशिग) बीमारियों से बचाव के लिये नितांत आवश्यक है, परंतु विशेष रूप से कोरोना के समय में जीवन को बचाने के लिए समय-समय पर हाथों को 20 सेकेंड तक साबुन और पानी के साथ धोना सबसे आसान, प्रभावी और किफायती तरीका है। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए साबुन और पानी के साथ हाथ धोने का अभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। इस मौके पर शिक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव, सर्वेश कुमारी, गरिमा, अंकिता, मंजू, बृजेश, रश्मि एवं अजरा खातून सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!