महानवमी पर रामनवमी की बधाई देने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भाजपा का तंज

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

शारदीय नवरात्र में आज महानवमी पर्व पर बधाई देना समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को काफी भारी पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दरअसल महानवमी पर रामनवमी की बधाई का ट्वीट कर दिया। अखिलेश यादव के साथ ही कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा ने भी आज रामनवमी की बधाई दी है। बेहद ट्रोल होने के बाद अखिलेश यादव के साथ आनंद शर्मा ने बाद में संशोधित ट्वीट किया। दोनों नेताओं के ज्ञान पर भाजपा के नेताओं ने उनके ऊपर जोरदार तंज कसा।रामनवमी या महानवमी की बधाई पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के एक ट्वीट पर बवाल मचा हुआ है। इन दोनों नेताओं ने आज महानवमी पर लोगों को रामनवमी की बधाई दे दी। अखिलेश यादव तथा आनंद शर्मा ने गलती का अहसास होने तक फिर संशोधित ट्वीट किया। इतने समय में तो भाजपा के नेताओं ने इन दोनों पर जोरदार तंज कसा।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज ट्वीट करके कहा कि आपको और आपके परिवार को रामनवमी की अनंत मंगलकामनाएं। अखिलेश ने जैसे ही ट्वीट किया, वैसे ही लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके थोड़ी देर बाद अखिलेश ने ट्वीट को हटाकर नया ट्वीट किया- आपको और आपके परिवार को महानवमी की अनंत मंगलकामनाएं। अखिलेश यादव के महानवमी पर रामनवमी की बधाई देने के ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसा। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा-हे राम, अपने आप को हिन्दू कहने वाले इन लोगों को रामनवमी और महानवमी में फर्क ही नहीं पता। भगवान राम इन्हें सद्बुद्धि दें।

Don`t copy text!