नौकरानी ने नौकरों को दवा सुघाकर दिया लूट का अंजाम जेवर लेकर फरार

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

राजधानी के आदर्श नगर थाना इलाके में एक एजेंसी के जरिए नौकरानी रखी गई. वहीं, नौकरानी ने घर में मौजूद दो अन्य नौकरों को बेहोशी की दवा सुंघाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई. मकान मालिक अपने परिवार के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गए हुए थे और घर की रखवाली और रखरखाव के लिए तीन नौकरों को छोड़ कर गए थे। जयपुर के आदर्श नगर इलाके में नौकरों को बेहोशी की दवा सुंघाकर लूट का मामला सामने आया है. वारदात को अंजाम भी घर की नौकरानी ने ही दिया है. महिला नौकरानी ने देर रात बेहोशी की दवा सुंघाकर घर में मौजूद एक अन्य महिला नौकरानी और एक युवक को बेहोश कर दिया. उसके बाद मकान के तमाम कमरों की अलमारियों को खंगाल कर उसमें रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई. वारदात के बाद दोनों पीड़ित नौकर सुबह तक बेहोश रहे और सुबह पड़ोसियों ने दोनों नौकरों को बेहोश देखकर मकान मालिक और पुलिस को वारदात की सूचना दी।

 

Don`t copy text!