2022 में बनेगी भाजपा की सरकार : प्रांशु दत्त बैठक में बोले भाजयुमो युवा प्रदेश अध्यक्ष
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। पंचमदास कुटी के निकट एम स्क्वायर बैंक्वेट हाल में भाजयुमो अवध की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे कई जिलों के अध्यक्ष और महामंत्रियों से सगठन के बारे में जानकारी ली। नितिन मित्तल ने नेतृत्व बैठक की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजयुमो युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी, भाजपा प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र, मोर्चा की सह प्रभारी अर्चना मिश्रा व भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल एवं हर्षवर्धन सिंह उपस्थिति रहे। बैठक से पहले नेताओ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजयुमो मोर्चा के अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी ने कहा कि योगी सरकार बनाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान था, उसी प्रकार 2022 में के भी चुनाव में भी हमको कड़ी मेहनत करके पुनः एक बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि कल आप में से ही कोई कार्यकर्ता बंधु इस देश का प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, रक्षा मंत्री, या प्रदेश का मंत्री बनेगा। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र पार्टी है जिसमें कोई भी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। सपा, बसपा और कांग्रेस की तरह नहीं कि जो मात्र एक परिवार की पार्टी हैं और उनमें से हीं कोई मुख्यमंत्री कोई प्रदेश अध्यक्ष और कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। अर्चना मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था उपलब्ध है आपको ज्ञात होगा कि पिछली सरकार में मात्र इटावा और रायबरेली में ही 24 घंटे लाइट आया करती थी। श्रीमती मिश्रा ने आगे कहा जिस जिलो को दो परिवारों का गढ़ कहा जाता था, आज प्रदेश के हर जिले में लाइट की आपूर्ति सुचारू रूप से बराबर से पहुंचाने का काम हो रहा है। करोना काल में योगी सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों को आज पूरी दुनिया लोहा मान रही है। बैठक से पूर्व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह और उनकी पूरी टीम के साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त दिवेदी जी का 51 किलो की माला पहनाकर कर स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी खुर्शीद आलम व जिला मीडिया प्रभारी शिवम सिंह, निखिलमड़ी त्रिपाठी, अनुराग मिश्रा, अमरेंद्र शुक्ला, उतकर्ष तिवारी,विवेक सिंह मोनू, शिवांजलि पांडे, आशुतोष श्रीवास्तव, वर्षा तिवारी, एकता जायसवाल प्रेम प्रकाश अग्रहरि, दिवाकर सिंह आशीष कश्यप आदि की उपस्थिति रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

