मन की बात:प्रधानमंत्री मोदी बोले- टीकाकरण अभियान को बड़ी सफलता, देश नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे रेडियो कार्यक्रम “मन की बात’ के जरिए लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि 100 करोड़ टीकाकरण अभियान ने इतिहास रच दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कोटि कोटि प्रणाम से संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि 100 करोड़ वैक्सीन के बाद देश नए उत्साह नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। पीएम ने कहा कि कोरोना काल में देश ने कई चुनौतियों का सामना किया। कोरोना योद्धाओं ने कड़ी मेहनत की।पीएम मोदी ने कहा, 100 करोड़ वैक्सीन खुराक का आंकड़ा बहुत बड़ा जरूर है, लेकिन इससे छोटी छोटी प्रेरक और गर्व से भर देने वाली अनेक अनुभव और उदाहरण जुड़े हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा, लाखों हेल्थ वर्कर्स के परिश्रम की वजह से ही भारत 100 करोड़ वैक्सीन डोज का पड़ाव पार कर सका है। आज मैं हर उस भारतवासी का आभार व्यक्त कर रहा हूं, जिसने ‘सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन’ अभियान को इतनी ऊंचाई दी। पीएम मोदी ने उत्तराखंड की एक स्वास्थ्यकर्मी पूनम नौटियाल के कार्यों की प्रशंसा की और इस दौरान उनसे बातचीत भी की।
रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

