ओवर वोल्टेज और करंट उतरने से बड़ा हादसा टला घरों में मौजूद बिजली उपकरण फुके ट्रांसफर बदलने की लगाई गुहार

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूँ।

मोहल्ला गोपालगंज के निवासियों ने विद्युत वितरण खंड के उपखंड अधिकारी को एक संयुक्त प्रार्थना पत्र सौंपकर मोहल्ले में लगे 100 के.वी.ए. के ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलने की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के माध्यम से स्थानीय लोगों ने बताया कि दिनांक 23-07-2026 को खराब हुए ट्रांसफार्मर की जगह पर 250 के.वी.ए. के बजाय 100 के.वी.ए. का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। यह ट्रांसफार्मर अपनी क्षमता से अधिक वोल्टेज दे रहा है, जिसके कारण घरों में 300 वोल्ट से अधिक बिजली आ रही है और इस वजह से कई बिजली के उपकरण जलकर नष्ट हो चुके हैं।

मोहल्लेवासियों ने चिंता जताई है कि बरसात के मौसम में दीवारों में सीलन आने के कारण करंट उतरने का लगातार खतरा बना हुआ है, जिससे किसी भी समय कोई बड़ी अनहोनी या दुर्घटना हो सकती है।

जनता ने मांग की है कि इस ट्रांसफार्मर को तुरंत बदलकर उसकी जगह पूर्व से स्वीकृत 250 के.वी.ए. का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए, ताकि विद्युत प्रवाह सुचारू हो सके और किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। इस मौके पर शारिक, जुल्फिकार, अमीन राज्य, अकमल हुसैन, शाकिर हुसैन, फैसल हुसैन और अमान हुसैन सहित कई स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!