प्रधान की थार में रोडवेज बस ने पीछे से मारी टक्कर

मुकीम अहमद अंसारी

उझानी,बदायूं। बरेली-मथुरा हाईवे पर बसोमा मोड़ के पास बदायूं जा रहे ग्राम प्रधान की थार में आगरा डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में थार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि प्रधान सुरक्षित बच गए। थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव भूड़ा भदरौल के प्रधान परमजीत अपनी नई थार से बदायूं जा रहे थे। बसोमा मोड़ के पास ओवरटेक करने के दौरान पीछे से आ रही आगरा डिपो की रोडवेज बस उनकी थार से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!