हाजी वारिस अली शाह की मजार पर नरेष उत्तम पटेल ने चढ़ाई चादर

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। सूफी सन्तो की दुवाओं की बदौलत आज संसार चल रहा है पीर फकीरो ने हमेशा समाज को एकता का सन्देश दिया है हम सभी लोगों को उनके बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। उक्त विचार रविवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने देवा स्थित हाजी वारिस अली शाह की मजार पर विधायक गौरव रावत के साथ चादर चढाने के बाद उपस्थित लोगों में व्यक्त किये। नरेश उत्तम पटेल का देवा पहुंॅचने पर विधायक गौरव रावत ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया। नरेश उत्तम पटेल ने आगे कहा कि आप सभी लोग एक होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करे तभी हमारी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी। उत्तर प्रदेश का वर्ग वर्तमान सरकार से परेशान है आप सभी लोग प्रदेश की जनता के बीच जाकर सपा सरकार द्वारा जनता के लिए किए गए जनकल्याणकारी कार्यो को बताए और प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियो को जनता के सामने रखे जिससे इनका असली चेहरा प्रदेश के लोग जान सकें और 2022 में सभी लोग समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान कर सपा की सरकार बनाये। उक्त अवसर पर मो. रिजवान संजय, अमित सिंह, मो. आलम कुरैसी, वैश अन्सारी, मो. उवैद शानू, विश्राम पाल धनगर, मनोज यादव, मिन्टू वर्मा समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

 

 

Don`t copy text!