भाजपा की लफ्फाजी व झूठे वादों से सचेत रहे कुर्मी समाज: नरेन्द्र वर्मा
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
बाराबंकी। देश से लेकर प्रदेश तक भाजपा सिर्फ झूठे व फर्जी विज्ञापन जारी करके अपनी सरकार की झूठी कव्वाली कर रही है। जबकि वास्तव में कोई भी जनहित कार्य सरकार द्वारा नहीं किया गया जा रहा है यह बात जनता भी जान चुकी है। आपको बता दे कि भाजपा का सबसे बड़ा झूठ ‘‘बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार’’ को इतना प्रचारित व प्रसारित किया गया कि इसी के ही सहारे केन्द्र व प्रदेशों में सरकार बनाई गई, लेकिन इस बार जनता को जागरूक रहने की आवश्यकता है। सरकार ने झूठे आंकडे़ प्रस्तुत करने में महारत हासिल कर ली है अब तो एक सच को दबाने के लिए सैकड़ों झूठ बुलंद आवाज में बोले जाते हैं ताकि झूठ ही सच नजर आये। उक्त बात कुर्मी स्वाभिमान महासंघ उत्तर प्रदेश बाराबंकी इकाई की बैठक लखपेड़ाबाग बाराबंकी में प्रांतीय संयोजक नरेंद्र वर्मा ने कही।

कुर्मी सवाभिमान महासंघ उत्तर प्रदेश बाराबंकी इकाई की बैठक आगामी 31 अक्टूबर को होने वाली पटेल जैयन्ती की तैयारी पर बैठक लखपेड़ाबाग बाराबंकी में सम्पन्न हुई जिसमें जिला संयोजक डाक्टर प्रेम प्रकाश वर्मा एवं इंजीनियर सूर्यप्रकाश वर्मा के संचालन में बोलते हुए नरेंद्र वर्मा प्रांतीय संयोजक व अधिवक्ता ने कहा कि इस बार पटेल जयंती पर कुछ अलग संदेश समाज के लिए उद्घोषित किए जाएँगे जिससे कुर्मी समाज की वर्तमान स्थिति में बदलाव का प्रयास होगा। सभी पार्टियां कुर्मी समाज का दोहन करती है लेकिन कुर्मी समाज को हिस्सेदारी नहीं देते हैं। कुछ पार्टी टिकट अपने कमजोर चाटुकार को देती हैं लेकिन खुलकर समर्थन नहीं करती है। जिससे कुर्मी प्रत्याशी हार जाता है। ऐसी पार्टियों से होशियार रहना होगा। वोट स्पोर्ट उसी पार्टी को देना है जो कुर्मी जाती के लोगों को जनसंख्या के अनुसार टिकट व व्हिप जारी करेे व कम से कम प्रदेश की सत्ता में उप मुख्यमंत्री की घोषणा करे।
श्री वर्मा ने आगे बताया कि भाजपा बाकायदा प्लान बनाकर बड़े बड़े झूठ बोलकर गोदी मीडिया का सहारा लेकर पूरे देश में जाल फैलाया गया है और आड़ ली गई है लोगों की कमजोर नस धर्म की..? पूरे देश में लूट मची हुई है डीजल, पेट्रोल, गैस और खाद्य तेल कहां से कहां पहुंच गए, साग सब्जी, आटा दाल, खाने पीने की बस्तुए के दाम कहां से कहां पहुंच गए और कोई विरोध करता है तो देशद्रोही, राष्ट्रद्रोही कहते हैं। श्री वर्मा ने आगे बताया कि अगर भाजपा कुछ दिन और रुक गई तो आधी से ज्यादा आबादी रोटी के लिए भी तरसेगी। क्योंकि 40 करोड़ लोग भयंकर गरीबी रेखा के नीचे जिंदगी बसर कर रहे हैं और इतने ही गरीबी रेखा पर खड़े हैं बाकी भी इसी श्रेणी में आ जाएंगे, अगर यही सब चलता रहा तो..जब प्रजा का एक बड़ा हिस्सा मूर्ख हो। तो.. वहां का राजा अपनी असफलता का उत्सव भी, बड़ी धूमधाम से मना लेता है। इस तरह के झूठों से बचने के लिए जनता को एकजुट होकर इस सरकार को लोकतंत्र के माध्यम उखाड़ फेंकना है इसके लिए अपने वोट की चोट से वार करने की आवश्यकता है।
बैठक में संरक्षक काशीराम वर्मा, संयोजक सूर्यप्रकाश वर्मा, डाक्टर अमरेंद्र वर्मा, मास्टर ओम प्रकाश वर्मा वीरेंद्र वर्मा, भुकान्त वर्मा, उत्तम वर्मा प्रमोद वर्मा, वासुदेव वर्मा, राजेश वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, देशराज वर्मा पवन वर्मा राम मनोहर वर्मा सहित सैकड़ों समाज के लोग उपस्थित होकर जयन्ती को सफल बनाने क संकल्प लिया तथा नरेन्द्र वर्मा के जन्मदिन पर सभी ने मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

