जायरीनों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली व डबल डेकर बस में जोरदार भिड़ंत

Riyaz waris

जायरीनों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली व डबल डेकर बस में जोरदार भिड़ंत ट्रैक्टर ट्रॉली के उड़े परखच्चे 2 जायरीनों की मौके पर मौत 14 घायल

बाराबंकी। सोमवार देर रात देवा थानाक्षेत्र में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा पेश आया जिसमे देवा शरीफ दर्शन को लखनऊ जिले के नगराम थाना क्षेत्र के समेशी से आये ट्रैक्टर ट्राली सवार दो जायरीनों की मौत हो गई और 14 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।सूचना पाकर मौके पर पंहुची देवा पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल पंहुचाया है। जानकारी मिलने पर सीओ सिटी सीमा यादव भी मौके पर पंहुची और बचाव व राहत कार्य को तेज करवाया।

देवा शरीफ स्थित हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर कुल शरीफ में शामिल होने के लिये गैर जिलो के तमाम जायरीन आये हुए थे इसी में नगराम लखनऊ के सेमरी गांव समेसी से दो ट्रैकर ट्राली में सवार होकर कुछ जायरीन दरगाह पर चल रहे कुल में आये थे और सोमवार की शाम करीब 7 बजे सभी उसी ट्रैक्टर ट्रॉली से देवा जा रहे थे। कि सामने से देवा कि ओर से देवरिया जिले के जायरीनों को लेकर एक डबल डेकर बस आ गई और बाराबंकी मार्ग पर इस्माइलपुर देशी शराब दुकान के पास बस और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली सवार दो जायरीनों की मौके पर मौत हो गई वहीं ट्रॉली सवार करीब एक दर्जन जायरीन बुरी तरह जख्मी हो गए उन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर भेजा गया है वहीं सूचना मिलने पर सीओ सिटी सीमा यादव समेत देवा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पंहुची और घटनास्थल का जायजा लिया है।इस घटना में बाराबंकी जिले के ए आर टी ओ को लापरवाही साफ देखने को मिली देवा थाना से द्वारा यात्रियों को उनके घर भेजने के लिए एक बस मांगी गई थी पर घटना को दो घंटे बीत जाने के बाद तक बस की व्यवस्था नहीं हो सकी।

Don`t copy text!