दीपावली मेले का उद्घाटन करेंगे सांसद उपेन्द्र

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

28 से 4 नवम्बर तक चलेगा दीपावली मेला

बाराबंकी। नगर पालिका परिषद नवाबगंज के अधिषासी अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आगामी 28 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक जीआईसी परिसर में दीपावली मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसका उद्घाटन भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत करेंगे। उन्होने आगे बताया कि दीपावली मेला आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्व निधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित पटरी दुकानदारों को अतिरिक्त आय हेतु अवसर उपलब्ध कराएं जाने के साथ-साथ डूडा द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों के द्वारा निर्मित सामग्री वस्तुओं के विक्रय हेतु अवसर उपलब्ध कराना है। मेले के आयोजन में क्रियान्वित होने वाले विभिन्न गतिविधियों के विषय में स्थानीय निकाय के साथ-साथ पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क, संस्कृति, परिवहन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी कार्य किया जाना है। मेले के उच्च स्तरीय भव्य स्वरूप महत्ता के दृष्टिगत मेले का उद्घाटन 28 अक्टूबर को पूर्वाहन 11 बजे सांसद उपेंद्र सिंह रावत द्वारा किया जाएगा। मेले में सभी सरकारी विभागों का एक स्टॉल लगाया जाएगा, जिसमें अपने-अपने विभाग एवं जनता से जुड़ी योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। मेला आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित मेला समिति की बैठक 20 अक्टूबर में सभी संबंधित अधिकारीगण का दायित्व निर्धारित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सुनियोजित तरीके से मेला आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। मेले में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें स्कूली छात्रों द्वारा गायन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा 29 अक्टूबर को मैजिक शो एवं कठपुतली नृत्य कार्यक्रम होगा एवं 30 अक्टूबर को नुक्कड़ नाटक लोकगीत एवं लोक नृत्य का आयोजन होगा। 28 अक्टूबर को महिला सशक्तिकरण पर भाषण प्रतियोगिता होगी एवं उप जिलाधिकारी द्वारा विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा। 29 अक्टूबर को अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक चित्रकला/पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। 30 अक्टूबर को अपराहन 1 बजे से 4 बजे तक रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, विजेता प्रतिभागी को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। मेले में स्थानीय स्तर के विभिन्न उत्पाद जैसे दीपावली के दिये,  रंगोली के लिए विभिन्न प्रकार के रंग आदि की दुकानें भी पटरी दुकानदारों द्वारा बिक्री की जाएगी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!