भाजपा सरकार में सभी वर्ग त्रस्त : चौधरी उबैद
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में निकाली रैली, जनसम्पर्क कर मांगे सपा के लिए वोट
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में चुनाव जितना नजदीक आता जा रहा है राजनीतिक पार्टियां उसी तरीके से अपनी चुनावी बिसात बिछाती जा रही हैं। इसी चुनावी समर में समाजवादी पार्टी ने अपनी राजनैतिक फील्डिंग को कुछ इस कदर सजाना शुरू किया है, जो दिखने में बेशक बहुत मारक न लगे लेकिन अंदरूनी तौर पर वह एक बड़ा चक्रव्यूह साबित हो सकती है। समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि वह इसी चक्रव्यूह में फंसा कर भाजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे। इसी क्रम में कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से दशकों से समाजवादी पार्टी का दामन थामे हुए व कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रबल दावेदार चौधरी उबैद अहमद भी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में व समाजवादियों की पुनः सरकार बनाने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। ज़मीनी नेता चौधरी उबैद अहमद के सरल व निष्पक्ष व्यक्तित्व को देख लोग दिन पा दिन उनसे जुड़ रहे हैं तथा चौधरी उबैद के नेतृत्व में सपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से सपा के संभावित प्रत्याशी व टिकट के प्रबल दावेदार चौधरी उबैद अहमद ने आज विधानसभा क्षेत्र कुर्सी के ग्राम हजरतपुर, इज़्ज़तपुर, बिलौली, जगदीशपुर, वाजिदपुर, दौलतपुर, जेवली, गनेश पुरवा सहित दर्जनों गांवों में जाकर लोगों से जनसम्पर्क किया तथा एक भव्य रैली निकालकर लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी भी दी। जनसम्पर्क के दौरान चौधरी उबैद ने सपा के लिए वोट मांगे तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने की अपील भी की। चौधरी उबैद अहमद की यह लगन और मेहनत को देखकर क्षेत्र की जनता उनसे जुड़ रही है। यही नहीं लोगों ने तो उन्हें अपना विधायक मानना भी शुरू कर दिया है। इस मौके पर बात करने पर चौधरी उबैद ने चंद लाइनें प्रस्तुत करते हुए अपनी बात का आग़ाज़ किया कि ‘‘यूं तो हसरते हैं आसमां में उड़ने की, अभी शुरू हुआ है सफर, अंजाम देखना आगे…।’’ उनके इस अंदाज़ से उनकी मेहनत, विश्वास और समाजवादी पार्टी के प्रति उनकी लगन का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। उनका साफ कहना है कि टिकट चाहे किसी को भी मिले पर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हम केवल हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही देखना चाहते हैं। और आगामी विधानसभा चुनाव का हमारा प्रथम प्रयास नई हवा, नई सपा के नारे के साथ अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा। इसके बाद उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हमारे देश के गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ के दौरे पर हैं। ज़रा कोई उनसे जाकर पूछे तो सही की गृह मंत्री साहब अगर आपको अपने पूंजीपतियों से वक़्त मिले तो ज़रा हम ग़रीबों से रूबरू भी हो लें। पर साहब के पास हमारे लिए वक़्त ही कहाँ। इसके बाद उन्होंने कहा कि आज केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की प्राथमिकता है – गरीब की जेब काटना, गरीब के परिवार की मूलभत सुविधाएं छीन लेना। इसलिए अब बदलाव लाने का समय आ गया है और इस बदलाव की शुरुआत मेरे विधानसभा क्षेत्र कुर्सी से होगी। आज हमारी उत्तर प्रदेश की जनता इन सामन्तवादियों के धोखों को समझ चुकी है। और पूरे प्रदेश ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को लाने का मन बना लिया है। इस मौके पर क्षेत्र के सभी प्रधान व बी.डी.सी. सहित बब्बी खान, सईद शरीफ, इलियास प्रधान, सुरेश यादव, दीपू यादव, इम्तियाज़ अहमद, दिनेश यादव, सुरेश गौतम, मंशा गौतम सहित सैकड़ों कार्यक्रता व ग्रामीण भी मौजूद रहें।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

