जैदपुर में भागीरथ ने किया चुनावी जनसंपर्क
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। आम आदमी पार्टी से जैदपुर के संभावित उम्मीदवार भगीरथ गौतम अपनी विधानसभा में जनसंपर्क कर प्रचार -प्रसार किया। उन्होंने जैदपुर विधानसभा के जैदपुर कस्बा, गोठिया गाँव, बंगला बाजार चौराहा सहित अन्य स्थानों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा आज देश की आजादी के इतने वर्ष हो गए है परंतु यहां की हालत बद से बत्तर है। जैदपुर विधानसभा अपने विकास पर आंशु बहा रही है। यहां के लोग मूलभूत आवश्यकताओं से कोसो दूर है। आज किसानों को अपनी ही फसल को औने- पौने दामो पर बेचना पड़ रहा है। आखिर कब देश के किसानो के चेहरे पर मुस्कान आयेगी। आज पूरे प्रदेश की शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गयी है, बच्चों का भविष्य गर्त में हो गया है। आम आदमी पार्टी ने जिस तरह दिल्ली को मॉडल बनाना है। हम चाहते है हमारे प्रदेश में भी दिल्ली जैसी शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं हो, जिससे हमारी प्रदेश की जनता भी खुशहाल हो सके। इस मौके पर राममूर्ति षर्मा, अपुल वर्मा, सौरभ गौतम, षिव कुमार रावत, राजनीष चौहान सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

