एसपी ने किया कोतवाली नगर का निरीक्षण
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। षुक्रवार दोपहर नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने कोतवाली नगर का निरीक्षण किया और अपने अधीनस्थों को दिषा-निर्देष दिये। जानकारी के अनुसार,षुक्रवार की दोपहर को नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स अचानक कोतवाली नगर पहुंचे। उन्होने पूरी कोतवाली परिसर का भ्रमण करने के साथ साथ कार्यालय, आगन्तुक कक्ष, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, कंप्यूटर-कक्ष, मेस, बैरक आदि देखा। पुलिस अधीक्षक ने अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार व उनकी समस्याओं का समुचित निस्तारण किये जाने का निर्देश दिया। थाना परिसर को स्वच्छ रखने, कार्यालय अभिलेखों के बेहतर व व्यवस्थित रख-रखाव एवं उनको अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अमर सिंह व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

