अभाविप ने डॉ. कार्तिक उरांव की जयंती पर हुई गोष्ठी

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर के छाया चौराहा स्थित विभाग कार्यालय पर जनजातीय नेता डॉ कार्तिक उरांव की जयंती पर विचार गोष्ठी व पुष्पांजलि की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत सह संयोजक सीताकान्त स्वयम्भू ने बताया की बाबा उरांव को अभियंत्रण के महान शिल्पकार, महान राजनीतिज्ञ, व जनजाति समाज की एकता और उत्थान के लिए जीवनपर्यंत कार्य करने हेतु जाना जाता है। इनका जन्म झारखण्ड राज्य के गुमला जिले के कुरुख समुदाय में हुआ था। बाबा उरांव एक सुदूर आदिवासी समुदाय से निकल कर भारतीय व ग्रेट ब्रिटेन की कई शिक्षण उपाधियों को प्राप्त कर आदर्श प्रस्तुत किया। विभाग संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा उरांव ने आदिवासी लोगों के मूल धर्म से ईसाई धर्म में धर्मांतरण का डट कर विरोध किया और झारखंड उच्च न्यायालय में मिशनरियों के खिलाफ वर्ष 1963 में डेविड मुंजनी के खिलाफ आदिवासियों के ईसाई धर्म में अवैध धार्मिक रूपांतरण के लिए लड़ाई लड़ी। भारतीय स्वतंत्रता अभियान 1947 में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर विभाग सह संयोजक महेश मौर्य, नगर विस्तारक अमन वर्मा, नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार, कार्तिक पाण्डेय, शुभम चतुर्वेदी, नैतिक सिंह , सर्वश्रेष्ठ, विष्णुकांत, निखिल, रंजीत, अर्श आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!