तालेबान ने राजधानी तेहरान में अफ़ग़ानिस्तान के पड़ोसी देशों की बैठक कराने हेतु ईरानी क़दम का स्वागत किया है।
बुधवार को तेहरान में अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के विदेशमंत्रियों की बैठक की समाप्ति पर जो विज्ञप्ति जारी हुई थी उसमें कहा गया था कि अफगानिस्तान की वर्तमान समस्याओं के समाधान का बेहतरीन मार्ग व्यापक सरकार का गठन है।
इस बैठक में जो मांग की गयी है उसकी प्रतिक्रिया में तालेबान के प्रवक्ता के सहायक ने कहा है कि इस समय अफगानिस्तान की इमारते इस्लामी का जो मंत्रिमंडल है वह गठबंधन है और भविष्य में उसमें परिवर्तन की संभावना मौजूद है। वसीक़ ने कहा कि हम तेहरान बैठक का समर्थन करते हैं, इस बैठक में वही हुआ जिसकी हमें अपेक्षा थी और यह अफगानिस्तान के हित में थी।
दूसरी ओर ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि इस बैठक में भाग लेने वालों ने कहा है कि अफगानिस्तान का जो पैसा रोक लिया गया है उसे आज़ाद किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि इस बैठक में जिन बिन्दुओं पर बल दिया गया उनमें से एक यह था कि अफगानिस्तान का जो पैसा ब्लाक कर लिया गया है उसे स्वतंत्र किया जाना चाहिये और तीन महीने से अफगान कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है और वहां पर बहुत बुरी आर्थिक स्थिति है।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

