डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

बहराइच 10 नवम्बर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जनपद की 116 पेयजल परियोजनाओं के निर्माण हेतु समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी। जिसमें विकास खण्ड बलहा व महसी 07-07, चित्तौरा, हुजूरपुर व शिवपुर में 06-06, जरवल 15, कैसरगंज 03, मिहींपुरवा 02, नवाबगंज 24, पयागपुर 05, फखरपुर 08, रिसिया 11, तजवापुर 01 तथा विशेश्वरगंज की 15 पेयजल परियोजनाएं सम्मिलित है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार, अधिशासी अभियन्ता जल निगम सौरभ सुमन व इम्पलीमेन्टेशन सपोर्ट एजेन्सी के प्रतिनिधि सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Don`t copy text!