भाजपा सरकार की किसान कर रहा त्राहि-त्राहि : पवन गौतम
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बहुजन समाज पार्टी ने विशाल कैडर कैंप का किया आयोजन
बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र कुर्सी के पिंडसावा चौराहा पर आयोजित विशाल कैडर कैंप की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी प्रत्याशी जयसीराम वर्मा एवं संचालन पूर्व सदस्य जिला पंचायत विक्रम गौतम ने किया। बहुजन समाज पार्टी अयोध्या मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी पवन कुमार गौतम ने उमड़े विशाल जनसमूह को देखकर गदगद मुद्रा में कहां की भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है किसान, नौजवान, गरीब, मजदूर, छात्र ,बेरोजगार सभी ने बीजेपी को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। किसान इस समय खाद, बीज के लिए त्राहि-त्राहि कर रहा है, आत्महत्या करने को मजबूर है धान की तौल सरकारी केंद्रों पर किसानों की नहीं हो रही है मिलर्स एवं उद्योगपतियों के धान सरकारी क्रय केंद्रों पर तौले जा रहे हैं किसान अपनी फसल को बिचौलियों के हाथ ओने पौने दाम में बेचने को मजबूर है। भाजपा के गुंडा राज ,जंगलराज, लूट, डकैती, हत्या ,अपहरण जैसी जघन्य घटनाओं से लोगों का अमन चौन छिन गया है कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है सत्ता में बैठे मनुवादी ताकतों के लोग देश के संविधान को बदल कर फिर से दलितों, पिछड़ों ,गरीब, मजदूरों, को गुलाम ,अचार बनाने की साजिश रची जा रही है उमड़े विशाल जनसमूह को सावधान करते हुए कहा कि यदि देश का संविधान बदल दिया तो हमारे आपके हक अधिकारों को समाप्त करके फिर से काला कानून लागू करने का मन बीजेपी ने बना लिया है इसलिए 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जीता कर बहन कुमारी मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाना है इसके लिए रात दिन संघर्ष करके बूथ ,सेक्टर, विधानसभा की कमेटी को मजबूती से तैयार करना है, सर्व समाज के बीच में भाईचारा कायम करना है, बीजेपी और सपा की गलत नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर बहुजन समाज पार्टी की सरकार में किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं को बता कर उनके काले कारनामों को उजागर करना है और कानून के द्वारा कानून का राज स्थापित करने वाली बहुजन समाज पार्टी कि सरकार बनाना है। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से मुख्य सेक्टर प्रभारी अजय गौतम, विजय कुमार, सेक्टर प्रभारी राजेंद्र कुमार गौतम ,प्रमोद गौतम, पूर्व सदस्य जिला पंचायत सगीर सलमानी, पूर्व सदस्य जिला पंचायत सदस्य विक्रम गौतम, आरपी गौतम एडवोकेट, सुरेश चंद गौतम एडवोकेट, राम प्रताप मिश्रा, आरडी राव, आसिफ खान,अरविंद यादव, दिनेश गौतम, विधानसभा अध्यक्ष रमेश रावत, महासचिव अजय गुप्ता, अनंतराम गौतम, अनिल कुमार एडवोकेट, सतीश कुमार एडवोकेट , आसाराम भारती, रमाकांत गौतम, भीखा चौधरी, राम कुमार गौतम प्रधान, चंद्रपाल प्रधान, रजनीश भारती, ठाकुर उमेश सिंह ,विश्राम लाल, नदीम अंसारी, आशुतोष कुमार, सुरेश कुमार, विद्या प्रसाद, ओम प्रताप, मनोज चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

