रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी हुकूमत के आगे कभी झुकना स्वीकार नहीं किया : आकाष पटेल

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जनपद के विभिन्न कॉलेजों में महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती के पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। मसौली में स्थित वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता एवं विद्यार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आकाश पटेल रुद्र व महाविद्यालय के प्राचार्य बलराम वर्मा ने विद्या की देवी मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद व महारानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आकाश पटेल रुद्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी‘ रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य और वीरता पर लिखी प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की ये यादगार कविता आज भी युवाओं को देशभक्ति के जज्बे से भर देने का काम करती है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ऐसी नायिका रहीं जिनके पराक्रम और साहस का जिक्र आज भी समय समय पर किया जाता है। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी हुकूमत के आगे कभी झुकना स्वीकार नहीं किया और आखिरी दम तक झांसी की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लड़ती रहीं। हमें रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से वीर और साहसी बनने तथा देश के लिए अपने जीवन को न्योछावर करने की प्रेरणा मिलती है। जो हमें भी अपने जीवन में लागू करना चाहिए। इसके उपरांत निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी.एस.सी (तृतीय वर्ष) की छात्रा प्राची राज ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बी.एस.सी (द्वितीय वर्ष) की छात्रा राज लक्ष्मी शर्मा ने प्राप्त किया। वही तृतीय स्थान बी.ए (तृतीय वर्ष) के छात्र अभिषेक कुमार ने प्राप्त किया। इसी के साथ निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। कार्यक्रम का संचालन गुलाम नबी आजाद ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्गेश वर्मा, अमरदीप वर्मा, काजल राज क्रांति यादव, संजना कुमारी, प्रियंका व कॉलेज के शिक्षक एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!