स्थापना दिवस के मौके पर केनरा बैंक ने की सी एस आर कार्यक्रम

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। केनरा बैंक ने अपने 116 वें स्थापना दिवस के मौके पर बी पी वर्मा इंटर कॉलेज, बाराबंकी में कार्यक्रम आयोजित बच्चो की स्कूली बैग का वितरण किया।
सफदरगंज स्थित केनरा बैंक की शाखा द्वारा बीपी वर्मा इंटर कॉलेज सिरौलीगौसपुर में मंडल प्रबंधक जितेंद्र कुमार एवं सफदरगंज शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक मनीष राय ने बच्चों को स्कूली बैग वितरित किये। बैंक अधिकारियों ने बैंक के वित्तीय सेवाओं के बारे में छात्रों को जानकारी दी तथा मंडल प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने छात्रों को बैंक के उत्पाद के बारे में जानकारी दी तथा छात्रों को आश्वस्त किया कि वे पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें, अगर वे अच्छा करते हैं तो बैंक भविष्य में उनके वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करेगी । बैंक ने अपने कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत छात्रों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने किया।

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!