सदस्यता के लिए भाजपाइयों ने किया घर-घर सम्पर्क ’मिस्ड काल करके दिलाई सदस्यता

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। सदस्यता अभियान के लिए निर्धारित  लक्ष्य को  समय से पूर्व हासिल करने के लिए रविवार को भाजपाईयों ने घर -घर सघन जन सम्पर्क किया। सम्पर्क के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ निर्धारित किये गए थे। बताते चलें कि भाजपा ने जिले में पाँच लाख  सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यकर्ताओं की भारी-भरकम फौज के बलबूते सदस्यता लक्ष्य को हासिल करने की रणनीति के तहत जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश स्वयं रविवार को जन सम्पर्क पर निकले। उन्होंने कैलाश पूरी एवं अभय नगर मोहल्ले में घर-घर सम्पर्क करके लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मोदी-योगी सरकार की कल्याणकारी नीतियों को बताया।उत्तर प्रदेश के विकास के लिए  विधानसभा चुनाव में जनमानस का सहयोग माँगा। बूथ संख्या 273 एवं 274 पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत परखी।किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह सिद्धू ने  ओबरी मोहल्ले के बूथ संख्या 264 के इर्द-गिर्द स्थित घरों में सम्पर्क करके सदस्यता दिलाई।जिला मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई ने सिद्धौर मण्डल अंतर्गत न्योछना,कोपवा, मदारपुर,मनोरथ पुर,छतौनी सहित दस बूथों पर जन सम्पर्क करके सदस्यता अभियान में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर कपिल कुसुमेश,विनीत रस्तोगी, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, सुशील मिश्रा, सूरज सिंह,मदन वर्मा मौजूद रहे।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

 

Don`t copy text!