अखिलेश और शिवपाल ने अलग-अलग मनाया मुलायम का जन्मदिन

: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुलायम सिंह यादव जन्मदिन के मौके पर लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां अखिलेश यादव ने शाल पहनाकर आशीर्वाद लिया। सके अलावा राम गोपाल यादव ने भी शाल पहनाया। वहीं शिवपाल ने मुलायम के पैतृक गांव सैंफई में केक काटकर पार्टी संस्थापक का जन्मदिन मनाया। मुलायम ने कहा कि जिस तरह हमारा जन्मदिवस मनाया जा रहा है, उसी तरह गरीबो का जन्मदिन मनाया जाए। मुलायम सिंह यादव ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जन्मदिन मनाने के लिए बधाई दी।उन्होंने कहा कि नौजवानों में जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। यह जोश परिवर्तन की क्रांति लाएगा। समाजवादी पार्टी परिवर्तन की राजनीति कर रही है। आप लोग परिवर्तन की राजनीति को कामयाब बनाएं। उन्होंने कहा कि हम जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। मैं चाहता हूं कि इसी तरह से सभी गरीबों का जन्मदिन मनाया। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आप लोग इतनी बड़ी जन्मदिन मनाने आए हैं, आप लोगों का स्वागत है। बहुत-बहुत धन्यवाद और सबको बधाई।

: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!