औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1100 अंकों की गिरावट; 17450 के नीचे आया निफ्टी

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

शेयर बाजार में जो गिरावट सुबह देखने को मिली वो थमने का नाम नहीं ले रही है। दोपहर 12:15 पर सेंसेक्स 1121.69 से अधिक की अंकों की गिरावट साथ 58,514.32 पर ट्रेड कर रहा था। बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज में बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक 5.49% की गिरावट देखने को मिली। जबकी रिलायंस के शेयर 4.17% नीचे लुढ़क गए। वहीं, नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज यानी निफ्टी  319.25 अंकों की गिरावट के साथ 17,445.55 अंकों पर ट्रेड कर रहा था।शेयर बाजार की शुरुआत आज निराशाजनक रही। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को ही सेंसेक्स में शुरूआती कारोबार में 300 अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिली। सुबह 9:18 मिनट पर 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 325.28 यानी 0.55% की गिरावट के साथ 59,310.73 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 133.85 अंकों की गिरावट के साथ 17,764.80 पर कारोबार कर रहा था। पेटीएम के शेयरों में आज सुबह भारी फिर से भारी गिरावट देखने को मिली।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

 

Don`t copy text!