चीनी मिल का पेराई सत्र का हुआ षुभारम्भ एडीएम सहित चीनी मिल के कई विभागीय अधिकारी रहे मौजूद
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566
हैदरगढ़ बाराबंकी। तहसील के ग्राम पोखरा में स्थित बलरामपुर चीनी मिल्स की इकाई हैदरगढ़ का नवीन पेराई सत्र का शुभारंभ गुरुवार को वैदिक हवन पूजा पाठ के साथ षुरु किया गया। एडीएम और चीनी मिल के महाप्रबन्धक ने बटन दबाकर इसका षुभारम्भ किया। अयोध्या धाम से आये पं0 अखिलेष वेदांती ने डोंगा व गन्ना कांटा पूजा, बैलगाड़ी की पूजा अर्चना की। चीनी मिल के महाप्रबंधक वी.के. यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मिल का नवीन पेराई सत्र 2021-22 का लक्ष्य 42 लाख कुंटल रखा गया है मिल की रोज पेराई करने की क्षमता 50 हजार कुंटल है। यहां पर कई जिलों में गन्ना के कांटे लगाए गए हैं जिसमें सुल्तानपुर जिले में ग्यारह व रायबरेली ग्यारह फतेहपुर में 10 कानपुर नगर में 2 बाराबंकी 17 लखनऊ में 6 सीतापुर में 9 अमेठी में 1 गोंडा में 4 गन्ना कांटे लगाए गए हैं इन जिलों में लगाए गए गन्ने के कांटे में गत 24 नवंबर से कॉल तौल शुरू की गई है पोखरा चीनी मिल में आगामी 26 नवंबर से गन्ने की तौल शुरू की जाएगी। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश त्रिपाठी, विधाई अनु सचिव दिलीप शुक्ला लखनऊ, पूर्व भाजपा विधायक सुंदरलाल दीक्षित, सहायक महाप्रबंधक गन्ना धर्मेश मेहरोत्रा, प्रबंधक मानव संसाधन पुनीत मिश्र, सहायक महाप्रबंधक वाणिज्य अजय दुकनिया, अपर महाप्रबंधक इंजीनियर अजय श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक उत्पादन अंशु रघुवंशी निरंजन कुमार व गन्ना प्रगतिशील किसान बृजेश त्रिपाठी, गंगा बक्श सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

