1947 को भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति की स्थापना हुई थी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भारतीय संविधान देश के प्रत्येक व्यक्ति, जाति व धर्म के लोगों को लोकतांत्रिक तरीके जीने, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने का अधिकार देता हैं। देश के गरीब शोषित व दलित समाज को जो बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर द्वारा लिखे गये संविधान ने दिया हैं वह किसी ने नही दिया हैं। 26 नवम्बर 1949 यानी आज के दिन भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ जो 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्यजोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने शानिवार को संविधान दिवस के अवसर पर नाका सतरिख स्थित अम्बेडकर उद्यान में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष विजयपाल गौतम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात् व्यक्त किये, तदोपरान्त तनुज पुनिया ने अम्बेडकर उद्यान में ही कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरूआत की। मध्यजोन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनियि ने कांग्रेसजनों की तरफ मुखातिब होते हुए कहा कि भारत का संविधान दुनिया के सभी देशों के संविधान को परखने के बाद बनाया गया था, अपने देश का संविधान दो साल 11 महीने और 18 दिनों में तैयार करके देश को बाबा साहब ने समर्पित किया था, इसमें 448 अनुच्छे, 12 अनुसूचियां और 94 संशोधन शामिल हैं। यह एक हस्तलिखित संविधान हैं जिसमें 48 आर्टिकल हैं। 29 अगस्त 1947 को भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति की स्थापना हुई थी जिसमें बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर समिति के अध्यक्ष थे। जवाहर लाल नेहरू, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि समिति के प्रमुख सदस्य थें। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधानसभा जैदपुर के प्रत्याशी तनुज पुनिया की अगुवाई में सम्पूर्ण जनपद में ‘‘एक परिवार, नये सदस्य चार‘‘ के नारे के साथ कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरूआत की गयी। प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देश पर संविधान दिवस 26 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक चलने वाला सदस्यता अभियान के तहत् प्रदेश का एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित हैं। इस मैके पर नाका सतरिख स्थित अम्बेडकर उद्यान में बाबा साहब को नमन करके माल्यार्पण करने वालों में मुख्य रूप से तनुज पुनिया, सरजू शर्मा, सत्यप्रकाश वर्मा, विजयपाल गौतम, अजय रावत, सिकन्दर अब्बास रिजवी, अमित गौतम, अम्बरीश रावत, सिराज अहमद, रंजीत गौतम, शिव रावत, रामू यादव, राजेश गौतम, शुभम शिल्पकार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!