अलग अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगो के रेलवे ट्रैक पर मिले शव
मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
बाराबंकी। अलग थानाक्षेत्रों मे महिला शिक्षा मित्र समेत तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई पुलिस ने सभी के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर के लाजपत नगर प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षा मित्र तैनात फतेहपुर थानाक्षेत्र के ताल गांव निवासी पेशे से रोडवेज बस के चालक चन्द्रेश वर्मा की पत्नी मेनका(40) जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के बनवा रेलवे क्रासिंग पर रविवार की सुबह करीब 11रू30 बजे ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।सूचना मिलने पर पंहुची थाना जहांगीराबाद की पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।वहीं इसी तरह कोतवाली नगर के लखनऊ रेलखण्ड पर रविवार की सुबह संदीप गौतम(20) पुत्र रामभरोसे निवासी मुबारकपुर थाना कोतवाली नगर का शव रेल लाइन के बीच पड़ा हुआ लोगों ने देखा सूचना मिलने पर पंहुचे परिजनों ने मृतक के शव कि शिनाख्त की और कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पंहुची कोतवाली नगर पुलिस ने मृतक संदीप के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि रात मे मृतक घर मे मौजूद था पता नही कैसे ये रेल लाइन पर पँहुच गया और ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।वहीं रविवार की भोर मसौली थानाक्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के निकट रेल लाइन पर एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नही हो पाई तो शव को पोस्टमार्टम गृह रखवा दिया गया है 72 घण्टो तक पोस्टमार्टम गृह में शव मौजूद रहेगा उसके बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा।
मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

