नए वैरिएंट को लेकर हरकत में सरकार, उपायों पर मंथन, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बहाली पर लग सकता है ग्रहण

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

कोरोना के नए वैरिएंट के जोखिमों को भांपते हुए सरकार बेहद सजग है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज बताया कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रोन’ के पाए जाने के बाद आशंकित जोखिमों के मद्देनजर पीएम मोदी द्वारा शनिवार को स्थिति की समीक्षा किए जाने के बाद केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में रविवार को एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक हुई। बैठक में वायरस के खतरों के मद्देनजर वैश्विक स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में निवारक उपायों को मजबूत करने पर भी बातचीत हुई। उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर रोकथाम और निगरानी उपायों को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में सरकार ने वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को फिर से शुरू किए जाने के फैसले की समीक्षा करने का फैसला किया। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न हितधारकों ने भाग लिया। मालूम हो कि 20 महीने से अधिक के लंबे अंतराल के बाद 26 नवंबर को सरकार ने 15 दिसंबर से निर्धारित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों को फिर से शुरू करने की घोषणा की थी। अब इस फैसले पर फिर से विचार किए जाने का निर्णय लिया गया है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!