मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा कि कोरोना में होम आइसोलेशन में रहे बुआ-बबुआ, भाई-बहन

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण काल के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए काम बताते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के मायने बताए और विपक्ष पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में डेढ़ साल तक सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग होम आइसोलेशन में थे। अगर उनके कार्यकाल में कोरोना संक्रमण होता तो बबुआ-बुआ, चाचा-भतीजा और भाई-बहन भाग गए होते, लेकिन उस वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से हम बाहर निकले। सरकार ने लोगों की सुरक्षा का उपाय किया। भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की सेवा में जुटे। सोचिए, अगर इनकी सरकार होती तो क्या हाल होता
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक प्रदेश में 15.84 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बबुआ घर में वैक्सीन लगवाते हैं और दूसरों को भड़काते हैैं, लेकिन हम किसी के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। डबल इंजन की सरकार विकास की सोच के साथ काम कर रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में काम किया है। आजादी के 70 वर्ष पहले तक प्रदेश में केवल 12 मेडिकल कालेज थे, लेकिन भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में 33 नए मेडिकल कालेज बनाए जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!