बाराबंकी। पति सऊदी अरब में कमाने गया हुआ, और पत्नी के ऊपर तीन बच्चियों की जिम्मेदारी के साथ अपनी जमीन और मकान को सहेजे रखना एक अबला के लिये रसूखदारों ने मुसीबत खड़ी कर दी है। लगातार प्रताड़ित होने के बाद ज़ब जानलेवा हमला हुआ तो दरोगा ने भी उसकी फरियाद नहीं सुनी तो ईमानदार एसपी के चर्चे सुनकर उनसे मिलकर शिकायत करने पहुंची। सुबेहा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे बदर निवासिनी पीड़िता किरन सिंह पत्नी बलदेव सिंह ने पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को सोमवार कि गयी अपनी लिखित शिकायत में अपने गॉव के रहने वाले रामदेव सिंह पुत्र राम हर्ष सिंह उसके पुत्र और रणधीर सिंह पुत्र अमरनाथ ने उसके साथ बीती 14 नवंबर को सुबेहा थाने पर मारपीट और छेड़-छाड़ की थी। विपक्षी रसूखदार और वर्तमान में कई पदों पर है उसने हरिजन एक्ट का पीड़िता किरन सिंह और उसके बच्चो पर मुकदमा दर्ज करा दिया। इस बात से आहत किरन पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की जाँच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग उठाई है। उसने एसपी से उसे और उसके परिवार को दोषमुक्त और विपक्षी पर कड़ी कार्यवाही की की अपील करते हुए प्रार्थना पत्र दिया।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

