बस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म।
मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। लखनऊ से बहराइच जा रही रोडवेज बस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इस प्रसव के दौरान बस में सफर कर रही महिलाओं ने भी प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला की मदद की। पुरुष यात्रियों ने भी इसमें उनका सहयोग किया। जच्चा बच्चा दोनों को सीएचसी बड़ागांव लाया गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
बहराइच जिले के कस्बा कैसरगंज निवासी बबलू खान की पत्नी रुकसाना के लखनऊ स्थित रिश्तेदारी में आयी थी। शुक्रवार की शाम वापस बहराईच जाने के लिए रोडवेज की बस में सवार हुई। बस बाराबंकी शहर से बामुश्किल थोड़ी दूर ही चली थी कि रुकसाना के प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला के साथ मात्र एक छोटी सी बच्ची के आलावा और कोई न होने पर बस में सवार महिलाओं ने मदद की थाने से पहले बस के
ड्राइवर और कंडक्टर ने बस को किनारे रोक दिया। महिला की हालत बिगड़ती देख बस में सफर कर रही महिलाओं ने बस में पर्दे की व्यवस्था की। आसपास बैठे पुरुष यात्री भी उठकर दूसरी ओर खड़े हो गए। रुकसाना ने रात्रि करीब 8 बजे एक बच्ची को जन्म दे दिया। इसके बाद सीएचसी बड़ागांव पहुंची बस में नाल काटी गयीं। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है।

