सगीर अहमद समाजवाद के अलंबरदार थे : राजनाथ षर्मा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सगीर अहमद समाजवाद के अलंबरदार और समाजवाद को जीने वाले खांटी समाजवादी थे। उन्होंने समाजवाद को हिन्दुस्तान के विषमता भरे समाज को बदलने का एक मात्र जरिया बताया है। जिनका पहनावा, रहन-सहन और बातचीत समाजवादी दर्शन का प्रतिबिम्ब था। यह बात षनिवार को सगीर अहमद की 89वीं जयंती पर गांधी भवन में आयोजित स्मृति सभा की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने कही। श्री शर्मा ने कहा कि अपसगीर साहब जब तक जिए समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पित रहे। वह रिश्तों में अपनत्व को जीने वाले व्यक्ति थे। बाराबंकी से उनका खासा लगाव था। गांधी जयंती और अपना जन्मदिन वह बाराबंकी में ही मनाते थे। सगीर साहब ने युवा पीढ़ी में समाजवाद से जोड़ने के लिए उम्मीद अभी जिंदा है पुस्तक लिखी। उनकी सोंच और समाजवादी विचार युवा पीढी का हमेशा मार्गदर्शन करती रहेगी। श्री शर्मा ने बताया कि सगीर अहमद ने सही मायने में समाजवाद को अपने जीवन का आधार बनाया। उन्होने बिना किसी लोभ, पद, सम्पत्ति के राजनीति में दूसरों के हक की लडाई को लडा। वह भारतीय समाजवादी आन्दोलन के ईमानदार सोशलिस्ट लीडर माने जाते रहेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से समाजसेवी अशोक शुक्ला, विनय कुमार सिंह, पाटेष्वरी प्रसाद, मृत्युंजय शर्मा, साकेत मौर्य, धनंजय शर्मा, नीरज दुबे, मनीष सिंह, प्रद्युम्न कुमार सिंह, अतीक उर रहमान, अनिल यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!