बीआरसी सिद्धौर पर आयोजित हुई खेल कूद प्रतियोगिता
जैदपुर,बाराबंकी। बीआरसी सिद्धौर पर ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका प्रारम्भ मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलन व मार्च पास्ट की सलामी लेकर खंड शिक्षा अधिकारी अजय गुप्त मौर्य व मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय सुशील कुमार कनौजिया द्वारा किया गया। तदोपरांत ट्रैक इवेंट प्रारम्भ हुए जिसमे 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर बालक, बालिका दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी व ऊँची कूद बालक-बालिका तदोपरान्त ग्रुप इवेंट में खो-खो व कबड्डी का भी आयोजन किया गया। सभी खेल प्रतियोगिताएं प्राथमिक और जूनियर स्तर पर हुई। कार्यक्रम का संचालन दिनेश वर्मा द्वारा किया गया। उच्च प्राथमिक व प्राथमिक स्तर की कबड्डी बालक व बालिका में विजेता बन नवाबपुर कोडरी ने ओवर ऑल चौंपियनशिप पर कब्जा बनाये रखा। वहीं बीबीपुर न्याय पंचायत से 100 मीटर दौड़ व लम्बी कूद में अभिषेक ने एवं 200 मीटर में विवेक, लंबी कूद में पूर्णिमा ने गोल्ड व सिल्वर मेडल प्राप्त किया। कार्यक्रम में लालता प्रसाद, गजराज, राघवेंद्र मिश्रा, दिलीप वर्मा, शिव कृष्ण, पवन यादव, आदर्श पांडेय, दिनेश यादव, देवानन्द, आनंद पांडेय, देवेंद्र द्विवेदी, आशीष कुमार, मयंक, अमिता, शिवम, अभिषेक, सत्येंद्र, धर्मेंद्र, आलोक श्रीवास्तव, मिनहाज़,अमित वर्मा, अनिल वर्मा आदि शिक्षक, खेल अनुदेशक व समस्त संकुल अध्यापक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

