पत्रकार राशिद अली के निधन पर शोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। नगर क्षेत्र के देवा रोड स्थित गांधी भवन में रविवार को पत्रकार महन्त बीपी दास बाबा की अध्यक्षता व पत्रकार परवेज़ अहमद के संचालन में
श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर जनपद के पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार स्व0 राशिद अली सिद्दीकी व पत्रकार विनय सिंह की दिवंगत पत्नी को श्रद्धासुमन अर्पित किए व दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से मृतात्माओं की शान्ति व परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। गौरतलब है राजधानी का दरबार अखबार के संपादक पत्रकार राशिद अली सिद्दीकी का बीती 2 दिसम्बर को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान हार्टअटैक पड़ने से निधन हो गया था। वही कुछ दिन पूर्व ही राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विनय सिंह की पत्नी गीता सिंह की भी लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी थी। श्रद्धांजलि सभा मे दिवंगत पत्रकार राशिद अली सिद्दीकी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पत्रकार महन्त बीपी दास ने कहा कि दिवंगत पत्रकार राशिद अली सिद्दीकी ने अपनी व्यवहार कुशलता से कम समय मे ही समाज में अपनी अलग पहचान कायम कर ली थी। उनका इस तरह असमय हम लोगो को छोड़ कर जाना काफी दुखदाई है। वही श्रद्धांजलि सभा का संचालन कर रहे पत्रकार परवेज़ अहमद ने कहा कि दिवंगत पत्रकार राशिद अली सिद्दीकी हमेशा लोगो की मदद के लिए तैयार रहते थे,आम लोगो की समस्याओं को वो प्रमुखता से खबरो के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुचाने का हर सम्भव प्रयास करते थे। उन्होंने कहा कि किसी पत्रकार साथी की आकस्मिक मृत्यु होने पर सरकार की तरफ से उसके परिवार की मदद के लिए कोई ठोस योजना अभी नही बन सकी है। इसके लिए सभी पत्रकार साथियों को एक मंच पर आकर आवाज़ उठानी पड़ेगी। श्रद्धांजलि सभा मे मुख्य रूप से महन्त बीपी दास, परवेज़ अहमद, मोहम्मद अतहर, श्रीनिवास त्रिपाठी, ज़मीर अकमल, इमरान सिद्दीकी, मोहम्मद शोबी मोहसिन, अज़ीम चौधरी, अलीम शेख़, मोहम्मद वसीम, बशारत अली, जितेन्द्र कुमार मौर्या, आसिफ हुसैन, उमेश श्रीवास्तव, अब्दुल करीम, मोहम्मद अरशद, अंकित मिश्रा, अर्जुन सिंह, मोहम्मद सुहैल, अनिल यादव, कामरान अल्वी, मोहम्मद शहीर, मुकेश मिश्रा, रज़ी सिद्दीकी, वरुण सिंह चौहान, मोहम्मद रिज़वान व कल्बे अली रज़ा आदि तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!