योगी सरकार किसानों को खाद मुहैया नही करा पा रही हैं : तनुज
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। फसल की बुवाई के लिये किसान के खेत तैयार हैं लेकिन किसान विरोधी योगी सरकार उन्हें खाद नही मुहैया करा पा रही हैं। खाद न मिल पाने की वजह से प्रदेश का अन्नदाता काफी परेशान हैं। खाद लेने के लिये किसान सुबह से ही खाद क्रय केन्द्रों पर लाइन लगा देते हैं लेकिन शाम होने पर खाद न मिलने से किसान मायूस होकर अपने घरों को लौट जाने पर मजबूर हैं। आज हम जोरदार प्रदर्शन करके अहंकारी, गूंगी बहरी योगी सरकार को चेतावनी देते हैं कि किसानों को खाद दो, वरना यूपी छोड़ दो। उक्त उद्गार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने सोमवार को प्रदेशीय नेतृत्व के आह्नवान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन की अगुवाई में प्रदेश के अन्नदाता को खाद उपलब्ध कराये जाने के लिये जिलाधिकारी कार्यालय समक्ष दिये जा रहे विशाल धरने में व्यक्त करके खाद दो वरना, यूपी छोड़ो के गगनभेदी नारों के साथ किसान को खाद उपलब्ध कराने की मांग की। खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन ने कहा खाद न मिल पाने की वजह से प्रदेश का किसान बेहाल हैं। हाल ही में बुंदेलखण्ड के ललितपुर में खाद की लाइन में लगे किसानों की मौत भी हो चुकी हैं लेकिन प्रदेश के मुखिया को प्रदेश के अन्नदाता की परेशानी का एहसास नही हैं। प्रदेश के अन्नदाता पर आयी खाद की मुसीबत पर उसे खाद उपलब्ध कराने की निर्णायक लडाई कांग्रेस पार्टी ने शुरू कर दी हैं जब तक किसान का खाद नही उपलब्ध हो जाती हैं कांग्रेसजन चौन से नही बैठेंगे। जिलाधिकारी कार्यालय पर खाद समस्या पर आयोजित धरने में मुख्य रूप से तनुज पुनिया, पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, मो. मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा, रामहरख रावत, मो. आरिफ, अजीत वर्मा, रामानुज यादव, मो. अल्ताफ, संजीव मिश्र, जयन्त गौतम, सत्य प्रकाश वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

