डीएम ने एलईडी वैन को दिखायी हरी झंडी

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम हेतु एलईडी वैन प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एलईडी वैन समस्त विधान सभा में वीवीपैट मशीन, मतदान करने के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। एलईडी वैन का संचालन प्रातः 8 बजे से सायं 05 बजे तक प्रमुख चौराहों, स्थलों पर किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि एलईडी वैन प्रचार वाहन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में निर्वाचन के सम्बन्ध में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करते हुए निर्वाचन कार्या में सहयोग प्रदान करेगी, जिससे लोगों में जागरूकता की भावना उत्पन्न होगी तथा लोकतंत्र और मजबूत होगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ राजेश कुमार सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

 

 

Don`t copy text!