भाकियू प्रदेष प्रभारी ने की किसान आयोग गठित करने की मांग
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। प्रदेश प्रभारी आशू चौधरी के निर्देशानुसार सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) के बड़ेल स्थित मंडल कार्यालय पर मासिक बैठक हुई। मासिक बैठक मे प्रमुख मांग किसान आयोग का गठन किसान का सम्पूर्ण कर्ज माफ, एवं लागत मूल्य के हिसाब से एमएसपी का निर्धारण आदि किसानों से जुड़ी महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक की गई एवं को लखनऊ के गन्ना दफ्तर में होने वाली महापंचायत के लिए सभी पदाधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे सभी लोग भारी से भारी संख्या में लखनऊ चले, और भारतीय किसान यूनियन (भानू) द्वारा भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से किसान आयोग का गठन करने की मांग का भरपूर समर्थन करें। इस अवसर पर, मण्डल अध्यक्ष रवि वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अनूप श्रीवास्तव, युवा मंडल अध्यक्ष रोहित द्विवेदी, मंडल महामंत्री खालिद खान, जिलाध्यक्ष राधेरमन वर्मा, एवं बंशीलाल, कुलदीप यादव , शरद शर्मा, अरविंद वर्मा, संतोष वर्मा ,बबलू रावत आदि मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

