रथ यात्रा में लोगों ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

हैदरगढ़ बाराबंकी। अमृत महोत्सव के पावन अवसर मंगलवार को  मंडल अंसारी के विभिन्न गांवों में रथ यात्रा निकाली गई। इस रथ यात्रा में लोगो ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। अंसारी ,नैनखेर चौराहा अंदुपुर रौली केलानुवा ,सहित सभी गांवों में माँ भारती का आरती पूजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगो का अच्छा सहयोग मिला व क्षेत्र के सभी लोगो ने बढ़ चढ़ कर माँ भारती की आरती व पूजन किया। कार्यक्रम में खंड कार्यवाह मिथुन पांडेय की अगुवाई में  खण्ड प्रचारक भास्कर  युवा नेता विजय हिन्दुतानी, हेमंत पांडेय, सतीश पांडेय, रिंकू पांडेय, राजू मौर्य ,राम करन मौर्य ,सुनील मौर्य पवन अतुल शुक्ला, विनय त्रिपाठी, सोनू दीपक  सहित सैकड़ो स्वयं सेवक मौजूद रहे। जिसमे युवा नेता विजय हिन्दुस्तानी ने कहा कि मेरे  खून का एक एक कतार देश और समाज के काम आएगा।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

 

 

Don`t copy text!