चौकी प्रभारी ने व्यापारियों के साथ की बैठक
सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
देवा बाराबंकी। मंगलवार को विशुनपुर पुलिस चौकी पर व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए चौकी प्रभारी सौम्य जायसवाल ने कहा कि कस्बे के बड़े व्यापारी सुरक्षा के लिए अपने प्रतिष्ठानों में सीसी कैमरे जरूर लगवाएं। किसी को बाजार में कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को जरूर दें। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न होने हैं। इसमें सभी का योगदान आवश्यक है। चुनाव से पहले और बाद में कोई ऐसा कार्य न करें जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुंदर लाल यादव, प्रधान सुनील प्रजापति, अनिल सोनी, प्रताप जायसवाल, रामू जायसवाल, पूर्व प्रधान अशोक सक्सेना, देशराज वर्मा,अवधेश वर्मा सहित काफी लोग मौजूद रहे।सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

